फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kasaradevi won the final match

कसारदेवी ने जीता फाइनल मैच

Wed, 18 Feb 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Wed, 18 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kasaradevi won the final match

मिनी स्टेडियम डीनापानी में आयोजित स्व. अमर सिंह बिष्ट मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शक्ति एकादश कसारदेवी की टीम ने जीत लिया। आईटी कैंपस की टीम उप विजेता रही।

विज्ञापन


फाइनल मैच शक्ति एकादश कसारदेवी और आईटी कैंपस अल्मोड़ा के बीच खेला गया। शक्ति एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 120 रन बनाए। जवाब में आईटी कैंपस की टीम 19.2 ओवर में 112 रन बनाकर आउट हो गई। शक्ति एकादश की टीम ने आठ रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने विजेता, उप विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए। विजेता टीम को 16 हजार, उप विजेता टीम को नौ हजार रुपए नकद समेत ट्राफी प्रदान की गई। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करने करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल थे। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष दर्शन रावत, महामंत्री पंकज जोशी, कनिष्ठ उप प्रमुख चंदन लाल, हयात रावत, प्रवीण कर्म्याल, सभासद हेम जोशी, मुकेश नेगी, मोहन रायल, कुंदन चम्याल, विशन सिंह, नरेंद्र बिष्ट, संतोष मेहता, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन लाल टम्टा, गोविंद मटेला, सागर बिष्ट, प्रदीप मेहता आदि मौजूद थे। अध्यक्षता प्रधान गीता देवी और संचालन दीपक मेहता, महिपाल बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed