{"_id":"71c0ba9fac0f41897e62a0560b2bcc11","slug":"kasar-devi-mohan-increase-in-eco-tourism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसार देवी, मोहान में बढ़ेगा इको पर्यटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसार देवी, मोहान में बढ़ेगा इको पर्यटन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त, आपदा सचिव और जिले के प्रभारी सचिव अमित नेगी ने जिला योजना में स्वीकृत धनराशि को निर्धारित समय पर खर्च कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि अपेक्षित खर्च न करने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लक्ष्य से कम बजट खर्च करने पर सचिव ने डीएम सविन बंसल को लोनिवि निर्माण खंड के अधीक्षण अभियंता (एसई) का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में शनिवार देर रात हुई बैठक में नेगी ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष जिला योजना की धनराशि निर्धारित समय सीमा में खर्च करें साथ ही काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने एनटीडी-धार की तूनी सड़क सुधारीकरण कार्य की जांच करने के बाद ही भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंताओं को हर महीने बड़ी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट डीएम को देने, सड़कों के किनारे नालियों का निर्माण, फुटपाथ बनाने के साथ ही मार्गों में साइन बोर्ड लगाने को कहा।
विज्ञापन
नेगी ने डीएम, सीडीओ से विकास कार्यों की गुणवत्ता जांच करने को कहा। कसार देवी, मोहान क्षेत्र को इको पर्यटन के रूप में विकसित कर स्थानीय युवाओं को टूरिस्ट गाइड का प्रशिक्षण देने के निर्देश जिला पर्यटन अधिकारी को दिए। सिमतोला की तरह कसार देवी में इको पार्क बनाने को योजना तैयार, पेयजल विभाग के अधीक्षण अभियंता को पंपिंग योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने पालिका की समस्याएं रखीं और सीएम की घोषणा के मुताबिक धर्मशाला निर्माण को 1.50 करोड़ रुपये, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान को धनराशि अवमुक्त कराने की मांग की। बैठक में डीएम सविन बंसल, सीडीओ प्रकाश चंद्र, एडीएम इला गिरी, एसडीएम रिंकू बिष्ट, डीडीओ डीडी पंत, उन निदेशक अर्थ एवं संख्या इला पंत आदि थे।