{"_id":"5c44b13bbdec2213dd6da830","slug":"kartikeya-army-medal-for-untold-courage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर कार्तिकेय को अदम्य साहस के लिए सेना मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजर कार्तिकेय को अदम्य साहस के लिए सेना मेडल
Sun, 20 Jan 2019 11:04 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में सम्मनित होते मेजर कार्तिकेय।
- फोटो : अमर उजाला
ताड़ीखेत ब्लॉक के चल्सिया पड़ोली गांव निवासी मेजर कार्तिकेय मनराल को अदम्य साहस के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। जम्मू-कश्मीर में एक सर्च अभियान के दौरान कार्तिकेय ने तीन आतंकियों को मार गिराया था।
विज्ञापन
आठ कुमाऊं रेजीमेंट के मेजर कार्तिकेय वर्तमान में आरआर की 50वीं बटालियन में तैनात हैं। सेना दिवस के मौके पर नई दिल्ली में जनरल विपिन रावत ने अदम्य साहस और पराक्रम के लिए उन्हें सेना मेडल से नवाजा। जून 2017 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कंपनी कमांडर रहते मेजर कार्तिकेय ने सर्च आपरेशन के दौरान तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था।
विज्ञापन
कार्तिकेय यहां आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र रह चुके हैं। प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने इसे विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। पैैतृक गांव चल्सिया पड़ोली में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन