फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Karan, Mansa, Bhanu, Avantika, Ramesh, Rita, who topped Suresh

करन, मनसा, भानु, अवंतिका, रमेश, रीता, सुरेश रहे अव्वल

Sun, 22 Jan 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 22 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Karan, Mansa, Bhanu, Avantika, Ramesh, Rita, who topped Suresh
-अल्मोड़ा में मैराथन में दमखम दिखाते युवक-युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
छावनी परिषद के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को अल्मोड़ा में हुई कौमोरेशन मैराथन में करन, मनसा, भानु, अवंतिका, रमेश, रीता और सुरेश अव्वल रहे। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों ने भी बखूबी से अपना दमखम दिखाया। 

इसके अंतर्गत हुई बालक सब जूनियर वर्ग की दौड़ में करन सती, अभिषेक सिंह, अंकित सुयाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मनसा रावत, भूमिका किरौला, कविता बोरा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में भानु प्रताप आर्या प्रथम, गिरीश राम द्वितीय, चंदन सिंह गैड़ा तृतीय रहे। महिला वर्ग में अवंतिका पांडे प्रथम, रितिका साह, पायल नेगी संयुक्त रुप से द्वितीय, भगवती तृतीय रही। 
विज्ञापन


सामान्य पुरुष वर्ग में रमेश चंद्र प्रथम, रवींद्र सिंह द्वितीय, किशन कुमार और किशन सिंह संयुक्त रूप से तृतीय रहे। महिला वर्ग में रीता बिष्ट, सीमा, शीतल मेहरा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। वरिष्ठ नागरिक वर्ग में सुरेश चंद्र पांडे प्रथम, मोहन सिंह सिजवाली द्वितीय नंदन लाल साह तृतीय रहे। जिलाधिकारी सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर, उपाध्यक्ष जंगबहादुर थापा, सदस्य विनीता लखचौरा, अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट, अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी दीपक वर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सामान्य वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को क्रमश: आठ हजार, तीन-तीन हजार, अन्य वर्गों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे अभ्यर्थियों को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार, दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में डॉ. जेसी दुर्गापाल, डॉ. मोहन दुर्गापाल, लियाकत अली खान, कार्यालय अधीक्षक पान सिंह खोलिया, लेखाकार मिथिलेश थापा, स्वच्छता निरीक्षक राजेश बिष्ट, कैशियर हिमानी सिंह, देवेंद्र सिंह, मोहन भट्ट, कमान अधिकारी कर्नल करन भगत, सूबेदार मेजर जरनैल सिंह, कुंवर सिंह, डॉ. रेनू प्रकाश, डॉ. ममता पंत, हरीश भट्ट, सुमन, दीप्ति रावत, राजेश आदि मौजूद थे। संचालन प्रकाश कांडपाल ने किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed