{"_id":"6a2d94bb64e5f1fa5300f566","slug":"kainchi-dham-fair-50-km-detour-increases-travellers-troubles-almora-news-c-232-1-alm1019-144744-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कैंची धाम मेला... 50 किमी के फेरे ने बढ़ाई यात्रियों की आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कैंची धाम मेला... 50 किमी के फेरे ने बढ़ाई यात्रियों की आफत
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कैंची मंदिर के स्थापना दिवस और मेले के चलते शनिवार को यातायात रूट डायवर्ट रहा। अल्मोड़ा से वाया रामगढ़ के रास्ते हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों को 50 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। यात्रियों को केमू और रोडवेज की बस में 50-50 रुपये और टैक्सी में 200 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ा। फेरा बढ़ने से यात्री निर्धारित समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच पाए। अगले तीन दिनों तक इसी तरह रूट डायवर्ट रहेगा।
पुलिस प्रशासन की ओर से 13 जून से 16 जून तक रूट डायवर्ट प्लान लागू किया गया है। अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाली केमू, रोडवेज की बस और टैक्सी वाया रामगढ़ के रास्ते हल्द्वानी गई। रामगढ़ के रास्ते आवाजाही से वाहनों को मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 50 किमी का अतिरिक्त फेरा (लंबा चक्कर) लगाना पड़ा।
केमू की बस में मुख्य मार्ग से जाने पर हल्द्वानी का किराया 210 रुपये है जबकि रामगढ़ से जाने पर यात्रियों को 260 रुपये किराया चुकाना पड़ा। रोडवेज बस में अल्मोड़ा से हल्द्वानी का किराया 205 रुपये जबकि रामगढ़ के रास्ते 255 रुपये किराया देना पड़ा। टैक्सी में 400 रुपये किराया है और रामगढ़ के रास्ते जाने पर 600 रुपये किराया देना पड़ा।
विज्ञापन
बसों के घूमकर जाने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग पर वाहनों का दबाव होने के कारण कई बार जाम भी लगा। अतिरिक्त दूरी और जाम के चलते यात्री निर्धारित समय पर हल्द्वानी नहीं पहुंच पाए। इससे कई यात्रियों की अगले पड़ाव की ट्रेन छूट गई। इससे उन्हें दिक्कतें हुई। गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को स्टेशन पर बसों का इंतजार करना पड़ा। पुलिस प्रशासन से अनुसार यातायात डायवर्जन प्लान आगामी 16 जून तक लागू रहेगा।
किराये में बढ़ोतरी का विवरण
वाहन का प्रकार सामान्य मार्ग का किराया डायवर्टेड मार्ग (रामगढ़ अतिरिक्त किराया
होकर) का किराया
केमू बस ₹210 ₹260 ₹50
रोडवेज बस 205 255 50
टैक्सी 400 ₹600 200
बोले यात्री
कैंची धाम मेले के कारण डायवर्ट रूट से आवाजाही में भारी दिक्कतें हो रही हैं। मार्ग पर कई बार जाम लग रहा है। इससे समय बर्बाद हो रहा है। जाम के चलते समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच सके। इससे दिक्कतें हुईं। - पंकज पांडे, अल्मोड़ा
- मुख्य मार्ग से आवाजाही में अल्मोड़ा से हल्द्वानी चार घंटे में सफर पूरा हो जाता है लेकिन वैकल्पिक मार्ग से जाने पर पांच से छह घंटे लग गए। अतिरिक्त किराया भी चुकाना पड़ा। इससे काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा। - रेखा जोशी, अल्मोड़ा
कोट
- रूट डायवर्ट होने से परिवहन निगम की बस रामगढ़ के रास्ते हल्द्वानी गई। फेरा होने से प्रति यात्री से 50 रुपये अतिरिक्त किराया लिया गया। यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। - धर्मानंद जोशी, एजीएम रोडवेज डिपो, अल्मोड़ा
- कैंची मंदिर के स्थापना दिवस और मेले के चलते अल्मोड़ा का यातायात डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन प्लान 16 जून तक लागू रहेगा। चालकों और लोगों से अपील है कि निर्धारित यातायात प्लान का पालन कर पुलिस प्रशासन को सहयोग करें। - चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा