{"_id":"57892a884f1c1b737e13df6c","slug":"junior-high-school-teachers-association-building-inaugurated","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के भवन का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के भवन का लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अल्मोड़ा में नव निर्मित शिक्षक भवन का लोकार्पण विधायक मनोज तिवारी ने किया। शिक्षकों ने तिवारी के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखी।
विधायक तिवारी ने शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में शीघ्र शिक्षा मंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने सर्व शिक्षा के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को शीघ्र वेतन दिलाने के लिए प्रयास करने की बात कही। शिक्षकों ने जिला स्तरीय समस्याओं के समाधान के लिए जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) को मांग पत्र सौंपा। जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) राय साहब यादव ने शिक्षकों की सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
वक्ताओं ने शिक्षक भवन निर्माण के लिए तिवारी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर शिक्षक 22 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास घिराव करेंगे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद थापा, जगत नेगी, जीवन अधिकारी, शिवराज टम्टा, विद्या कर्नाटक, ख्याली दत्त रिखाड़ी, मोहन पालीवाल ने विचार रखे। कार्यक्रम में भुवन जोशी, पंकज पांडे, कुबेर बिष्ट, चंदन सिंह, स्नेहलता बिष्ट, रश्मि रावम आदि थे।