{"_id":"574732cd4f1c1b0420692715","slug":"junior-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी मेटलाइफ जूनियर चैंपियनशिप में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी मेटलाइफ जूनियर चैंपियनशिप में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 26 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
ट्राफी के साथ खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप सीजन-दो में राज्य के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है। बालक वर्ग अंडर 15 में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत, बालिका अंडर 13 में अल्मोड़ा की स्नेहा रजवार और अंडर नाइन में बागेश्वर की मनसा रावत ने खिताब जीता है। ध्रुव लगातार दूसरी खिताब जीतने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में खेले गए अंडर-15 बालक के फाइनल में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत ने वरुण तिरखा (हरियाणा) को 21-12, 21-13 से हराया और विजेता बने। अंडर-13 बालिका वर्ग में अल्मोड़ा की स्नेहा रजवार चैंपियन रही हैं। उन्होंने दिल्ली की अदिति भट्ट को 21-19, 9-21, 22-20 से पराजित किया। बालिका अंडर-9 में बागेश्वर की मनसा रावत ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन और खिताब पर कब्जा जमाया। मनसा ने महाराष्ट्र की तारनी सूरी को 21-14-21-9 से हराने में सफलता प्राप्त की। ध्रुव रावत ने पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप बालक अंडर-15 का रा’ष्ट्रीय खिताब लगातार दूसरी बार जीता है। उन्होंने बैंकॉक में भी एक महीने प्रशिक्षण लिया है।
विज्ञापन
विजेता बने तीनों खिलाड़ियों को पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप स्कॉलरशिप के अंतर्गत उनकी पसंद के एक म”शहूर बैडमिंटन अकादमी में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। खिलाड़ियों की सफलता पर नगर के खेल प्रेमियों में हर्ष है।
विज्ञापन
पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप सीजन-दो में देश से लगभग 5800 प्रविष्टियां मिलीं थीं। प्रतियोगिता के मैच दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोझीकोड, लखनऊ और गुवाहाटी में हुए। फाइनल राउंड के मैच दिल्ली में खेले गए।