{"_id":"33d19bdb558d84030a0532b034d143f4","slug":"journalists-received-pension-benefits-mahara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पत्रकारों को भी मिले पेंशन सुविधा का लाभ : माहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों को भी मिले पेंशन सुविधा का लाभ : माहरा
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार समाज का आइना ही नहीं वरन राष्ट्र का चौथा स्तंभ भी है। समाज की उम्मीदें भी पत्रकारों पर टिकी रहती हैं। पत्रकारों को अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक करन माहरा यहां नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) की जिला स्तरीय गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पुरोहितों, किसानों को पेंशन सुविधा दे रही है। ऐसे में पत्रकारों को भी पेंशन लागू हो इसके लिए सरकार को मानकों के आधार पर कार्ययोजना बनानी चाहिए।
विज्ञापन
यहां एक होटल में हुई एनयूजे की गोष्ठी में श्री माहरा ने कहा कि राष्ट्र के चौथे स्तंभ को सुविधाएं मिलनी आवश्यक हैं। पत्रकारों को भी आपस में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। जिलाध्यक्ष नंद किशोर गर्ग ने भविष्य की योजनाएं बताईं। कहा रचनात्मक कार्यों में भागीदारी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
नए सदस्यों को जोड़ने के लिए शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा। बुजुर्ग और युवा पत्रकारों के अनुभव साझा कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। संगठन के कोष को मजबूत बनाने के लिए भी सदस्य सहयोग करेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश जोशी, सोनू कुरेशी, भानु जोशी, किशन सिंह राणा आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
तय हुआ कि हर माह संगठन की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में महामंत्री चंद्र प्रकाश आर्य, धीरज कुमार, सुरेंद्र सिंह बिष्ट शम्मी, केएस असवाल, दीपक गर्ग, गोविंद सिंह बिष्ट, हेम कांडपाल, शहनवाज हुसैन, मनोज सिंह, सुनील कुमार सहित तमाम लोग मौजूद थे।