फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Job opportunity for ex-servicemen...Recruitment to begin in Ranikhet from June 1st

Almora News: पूर्व सैनिकों के लिए नौकरी का मौका...रानीखेत में एक जून से होगी भर्ती

Fri, 22 May 2026 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 22 May 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Job opportunity for ex-servicemen...Recruitment to begin in Ranikhet from June 1st
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों को एक बार फिर सेवा का मौका मिलेगा। एक से छह जून तक डीएससी में उनकी भर्ती होगी। सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल केटेगरी शेप-वन वाले पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन



केआरसी के भर्ती अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी भर्ती में 30 जून 2024 से 30 मई 2026 तक सेवानिवृत्त हुए 46 साल से कम आयु के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। उनकी सेवानिवृत्ति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 30 जून 2021 से 30 मई 2026 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भर्ती में शामिल होंगे। उनकी सेवानिवृत्ति की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 साल से कम और मेडिकल कैटेगरी शेप-वन होनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये दस्तावेज लाने होंगे



-डिस्चार्ज बुक, एजीआई एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाणपत्र, एक्स टीए पर्सनल, एटीसी प्रमाणपत्र, अवतीर्ण प्रमाणपत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों के साथ पासपोर्ट साइज की दस रंगीन फोटो साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed