फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   professor rana said that homeopathy is a way to keep disease free

होम्योपैथी आरोग्य प्रदान करने वाली चिकित्सा पद्धति : प्रो. राना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
professor rana said  that homeopathy is a way to keep disease free
नैनीताल में होम्योपैथिक साईंस कांग्रेस सोसायटी व चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कालेज ऊधमसिंहनगर क - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। होम्योपैथिक साइंस कांग्रेस सोसायटी और ऊधमसिंह नगर में स्थित चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की ओर से शनिवार से दो दिनी राष्ट्रीय होम्योपैथी कांफ्रेंस शुरू हुई। इसका शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि कुलपति प्रो.केएस राना ने होम्योपैथी चिकित्सा को संपूर्ण आरोग्य प्रदान करने वाली पद्धति बताया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक मेडिसन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.बीएन सिंह ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सकों को जनता की सेवा करते हुए उन्हें बेहतर इलाज देना होगा। केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद के पूर्व सदस्य एवं कांफ्रेंस के संयोजक डॉ.अनुरुद्ध वर्मा ने होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली को असाध्य रोगों के उपचार का खजाना बताया। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ.किशोर चंदोला ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

होम्योपैथिक निदेशक डॉ.राजेंद्र सिंह, बंगलूरू से आए डॉ.बीडी पटेल, पूना के डॉ.धर्मेंद्र शर्मा, दुबई के चिकित्सक डॉ.शेख समशुर रहमान, ग्वालियर की डॉ.सपना गुप्ता, दिल्ली के डॉ.दीपक शर्मा, बंगलूरू के डॉ.एचएल स्वामी, जबलपुर के डॉ.जीबी पाटिल, लखनऊ के डॉ.ओपी श्रीवास्तव ने थायराइड, अहमदाबाद के डॉ.गौरी शर्मा ने भी विचार रखे। इस मौके पर डॉ.प्रमोद चंदोला, डॉ.पल्लवी, डॉ.मीरा, डॉ.गौरी शर्मा, डॉ.तनवीर हुसैन, डॉ.सपना गुप्ता, डॉ.ओपी श्रीवास्तव, डॉ.पंकज श्रीवास्तव समेत देश भर के चार सौ होम्योपैथिक विशेषज्ञ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह चिकित्सक हुए सम्मानित
कुलपति प्रो.केएस राना ने होम्योपैथी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए बागेश्वर के डॉ.प्रमोद चंदोला, पूना के डॉ.धर्मेंद्र शर्मा, बंगलूरू के प्रो.बीडी पटेल, डॉ.एचएल स्वामी, जयपुर के डॉ.अतुल कुमार सिंह, छतरपुर मध्य प्रदेश के डॉ.जगतनाथ मिश्र को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed