{"_id":"2d3e9dcc74bb1b3c3519b39d4214f561","slug":"jhrkhuranon-conductor-fed-the-drug-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने कंडक्टर को खिलाया नशीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने कंडक्टर को खिलाया नशीला पदार्थ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरखुरानों ने शनिवार को दिल्ली से धरमघर आ रही रोडवेज बस के परिचालक को नशीला पदार्थ खिला दिया। रविवार तड़के अल्मोड़ा पहुंचने पर बेहोश कंडक्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोडवेज की दिल्ली-धरमघर बस नंबर यूपी-07/2518 शनिवार शाम आनंद विहार से रवाना हुई।
विज्ञापन
इसी दौरान कुछ लोगों ने यात्री बनकर परिचालक भुवन चंद्र सनवाल को नशीला पदार्थ खिला दिया। आभास होते ही परिचालक ने यह बात चालक को बताई। मौका पाकर जहरखुरानी गिरोह के लोग वहां से फरार हो गए। सतर्कता से कंडक्टर का कैश चोरी जाने से बच गया।
विज्ञापन
अर्द्धबेहोश परिचालक को लेकर ड्राइवर बस ले आया। अल्मोड़ा पहुंचने पर रोडवेज कर्मियों ने कंडक्टर को जिला अस्पताल भर्ती कराया। करीब चार घंटे बाद भली भांति होश में आने पर उसे अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया। इससे चिंतित रोडवेज प्रबंधन ने यात्रियों को सतर्क किया है।
विज्ञापन