फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jewelery was stolen from an old woman in a cask of salt almora

Almora News: सल्ट के पीपना में वृद्धा से डेढ़ लाख के जेवर लूटे, छीनाझपटी में घायल हो गई महिला; जांच शुरू

Mon, 12 Aug 2024 12:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 12 Aug 2024 12:17 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले में सल्ट के पीपना गांव में रविवार को एक वृद्धा से लूटपाट का मामला सामने आया है। एक अज्ञात युवक ने महिला से छीनाझपटी कर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के गहने लूट लिए और महिला को घायल कर वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन
Jewelery was stolen from an old woman in a cask of salt almora
वृद्धा से डेढ़ लाख के जेवर लूटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले में सल्ट के पीपना गांव में रविवार को एक वृद्धा से लूटपाट का मामला सामने आया है। एक अज्ञात युवक ने महिला से छीनाझपटी कर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के गहने लूट लिए और महिला को घायल कर वहां से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पीपना गांव निवासी कौशल्या देवी (65) पत्नी किशोर सिंह अपनी रिश्तेदारी में कहीं गई हुई थी। रविवार को करीब 11 बजे वह मौलेखाल बाजार से अपने घर पीपना जाने के बाद एक निजी टैक्सी में सवार हुई। रास्ते में कफल्टा नामक स्थान से एक युवक भी इस वाहन में सवार हुआ। थोड़ी देर बाद महिला पीपना में वाहन से उतरी तो यह युवक भी टैक्सी चालक को किराया देकर वहीं पर उतर गया।

विज्ञापन

महिला अपने गांव के पैदल रास्ते पर जाने लगी तो युवक उसके पीछे पीछे हो लिया। सुनसान रास्ते में कौशल्या देवी को अकेले पाकर युवक से उसके साथ छीनाझपटी शुरू कर दी। युवक ने महिला के कान से उसके झुमके खींच लिए। गले की सोने की माला भी छीन ली। महिला के शोर मचाने पर युवक जेवर लेकर वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह कड़ाकोटी ने इसकी जानकारी सल्ट थाने में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवायल अस्पताल में कराया उपचार
लूटपाट की घटना में घायल कौशल्या देवी को आनन फानन में पुलिस के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसके कान में टांके लगाए। उपचार के बाद महिला को उसके घर छोड़ दिया गया।

पीपना में महिला के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। महिला अभी घायल है इसलिए उनकी तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।
-अजेंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष, सल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed