{"_id":"572ce0bf4f1c1b083f5cd113","slug":"jeep-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर जीप चलाने वाला चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर जीप चलाने वाला चालक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 06 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
लापरवाह वाहन चालकों के चालान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसडीएम विवेक राय के नेतृत्व में पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने करबला में संयुक्त अभियान चलाकर वाहनों की चैकिंग की। इस दौरान शराब पीकर जीप चलाने वाले चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया और टैक्स चुकाए बगैर चल रहे एक पिकअप को सीज किया गया। अनियमितता मिलने पर दल ने एक दर्जन से अधिक वाहनों का चालान काटा।
विज्ञापन
एसडीएम विवेक राय, पुलिस उपाधीक्षक अव्वल सिंह रावत, एआरटीओ विमल पांडे ने करबला में वाहनों की आकस्मिक चैकिंग की। एसडीएम ने बताया कि हल्द्वानी की ओर जा रही जीप संख्या यूके 04 टीए/1489 का बनभूलपुरा निवासी चालक अख्लाक अली पुत्र सहनाज अली शराब पिए पकड़ा गया।
विज्ञापन
मेडिकल कराने के बाद चालक को पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया और जीप सीज कर दी है। इसके अलावा टैक्स नहीं चुकाए जाने पर पिकअप संख्या यूपी 26-9092 से 2600 रुपये जुर्माना वसूलकर वाहन को सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बगैर हेलमेट दुपहिया चलाने और अधूरे कागजात पाए जाने पर दस अन्य वाहनों का चालान काटा गया।
विज्ञापन