फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jaundice in Syalde

Almora News: स्याल्दे के सबसे बड़े गांव चित्तोली में पीलिया फैला, 22 बच्चे बीमार

Fri, 11 Jul 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 11 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Jaundice in Syalde
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे के चित्तोली गांव में पीलिया से 22 बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया है। एक साथ इतने बच्चों के संक्रमित होने से परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन

संक्रमित बच्चे दो से 10 वर्ष की उम्र के हैं। जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग ने गांव के लिए टीम रवाना कर दी है।
स्याल्दे विकासखंड के सबसे बड़े गांव चित्तोली में 400 परिवार रहते हैं। 2500 की आबादी वाले इस गांव में 800 बच्चे हैं। गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गब्बर सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से गांव में छोटे बच्चे बुखार, उल्टी और पेट दर्द की शिकायत कर रहे थे।
विज्ञापन

इस पर परिजन उन्हें जांच के लिए गैरसैंण, चौखुटिया और देघाट के स्वास्थ्य केंद्रों में ले गए। चिकित्सकों ने बच्चों में पीलिया संक्रमण की पुष्टि की है लेकिन उपचार के बाद भी बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा है। इससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed