{"_id":"58e784d34f1c1bf8335b5e24","slug":"jaundice-did-not-stop-10-more-patients-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलिया का प्रकोप थमा नहीं, 10 और रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलिया का प्रकोप थमा नहीं, 10 और रोगी मिले
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तौड़ा गांव में पीलिया रोग ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। शुक्रवार को फिर से 10 और रोगियों में पीलिया के लक्षण मिले हैं। सीएमओ डा. आरसी पंत ने चिकित्सकों की टीम के साथ प्रभावित गांव का दौरा कर गांव में अस्थायी चिकित्सालय खोल दिया है। यहां 24 घंटे चिकित्सक रोगियों का उपचार करेंगे।
विज्ञापन
28 मार्च के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा जमाया हुआ है, शुक्रवार को भी गांव में 10 और रोगियों में पीलिया के लक्षण मिले हैं, इससे पहले 17 लोगों में पीलिया की पुष्टि हो चुकी है। सीएमओ डा. आरसी पंत ने प्रभावित गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि रोग पूरी तरह से जल जनित है। स्रोत से बनी पेयजल योजना के पानी को फिलहाल पीने से मना कर दिया गया है। रोगियों के बेहतर उपचार के लिए गांव में ट्रांजिट कैंप (अस्थायी चिकित्सालय) खोल दिया गया है। एक हफ्ते तक चिकित्सकों की टीम रोगियों का उपचार करेगी, सीएमओ इसकी स्वयं मानीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन
उधर जल संस्थान द्वारा ली गई पेयजल सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बीमारी के कारणों को लेकर बहस शुरू हो गई है। इधर स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है, चिकित्सकों का कहना है कि पीलिया रोग जल जनित होता है। इधर, सीएमओ ने पानी के दोबारा से सैंपल लेकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन