फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Janwadi Mahila Samiti submitted a memorandum demanding immediate implementation of the Women's Reservation Bill.Demand for immediate implementation of Women's Reservation Bill

Almora News: महिला आरक्षण बिल तत्काल लागू करने की मांग, जनवादी महिला समिति ने सौंपा ज्ञापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Janwadi Mahila Samiti submitted a memorandum demanding immediate implementation of the Women's Reservation Bill.Demand for immediate implementation of Women's Reservation Bill
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला इकाई ने संसद के आगामी मानसून सत्र में महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने की मांग उठाई है। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अल्मोड़ा के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर महिला आरक्षण लागू करने में परिसीमन और जनगणना की शर्त हटाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मुद्दा लंबे समय से लंबित है। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्ष 2023 में पारित कानून को बिना किसी देरी के लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि परिसीमन की प्रक्रिया को आधार बनाकर महिला आरक्षण लागू करने में देरी करना उचित नहीं है, क्योंकि इससे यह मामला लंबे समय तक लंबित रह सकता है। समिति ने कहा कि देश की आधी आबादी को राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी का अधिकार मिलना चाहिए और सरकार को आगामी मानसून सत्र में इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति उत्तराखंड की राज्य अध्यक्ष सुनीता पांडे, जिला उपाध्यक्ष जया पांडे, राज्य कोषाध्यक्ष राधा नेगी, सरस्वती, गीता जोशी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed