फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   janta darbar at Bageshwar

उम्मीद लेकर आए, मायूस होकर लौटे

Sun, 01 Feb 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,बागेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला,बागेश्वर Updated Sun, 01 Feb 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
janta darbar at Bageshwar

काफलीगैर तहसील मुख्यालय पर जनता दरबार में दूरस्थ क्षेत्रों के लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। उम्मीद थी कि मौके पर ही उनकी समस्या का निस्तारण हो जाएगा, लेकिन यह क्या जनता से सीधे जुड़े विभागों के अफसर तो यहां भी नदारद रहे। जनता दरबार में विद्युत विभाग, जल संस्थान, पीएमजीएसवाई, शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य और पूर्ति विभाग के अफसर पहुंचे ही नहीं। मायूस लोगों को एसडीएम का आश्वासन लेकर लौटना पड़ा। एसडीएम ने संबंधित अफसरों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


रविवार को एसडीएम हरबीर सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया, जिसमें लोगों ने सभी विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं रखीं। इनके समाधान के लिए अधिकारियों की जरूरत थी, लेकिन विद्युत, जल संस्थान, पीएमजीएसवाई, शिक्षा, समाज कल्याण स्वास्थ्य और पूर्ति विभाग के अधिकारी इस दरबार में नहीं आए। एसडीएम ने इस पर गहरी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के मौजूद नहीं रहने से मौके पर समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन


 इन्हें संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। उन्होेंने कहा कि जनता दरबार आम लोगों की सुविधा के लिए हैं। जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया है। उन्होेेेंने मौजूद अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और शिकायतकर्ता को भी सूचना देने के निर्देश दिए। ग्रामीणाें ने बौड़ी धूराफाट योजना से पानी के कनैक्सन देने, सिया में आधार कार्ड के लिए कैंप लगाने, सहित पेंशन, सड़कों की मरम्मत आदि के मामले रखे। इस मौके पर बीडीओ संगीता आर्या, लोनिवि के अभियंता केके तिलारा, तहसीलदार कृष्ण चंद्र आर्य सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed