{"_id":"5d696a168ebc3e93d84465c1","slug":"janmastmi-mohotsav-celebration-in-almora-almora-news-hld354832931","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाय तेरी रूमाला गुलाबी मुखड़ी, के भली छाजी रै नाखै कि नथुली....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाय तेरी रूमाला गुलाबी मुखड़ी, के भली छाजी रै नाखै कि नथुली....
विज्ञापन
जन्माष्टमी महोत्सव में स्वागत गीत प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जन्माष्टमी महोत्सव के तहत जीआईसी मैदान में शुक्रवार दोपहर को महिलाओं और युवतियों की रंगोली, ऐपण और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं स्टार नाइट कार्यक्रम में युवा गायक विकास भारद्वाज ने पंजाबी, कुमाऊंनी, गढ़वाली और बॉलीवुड गीतों के जरिए समा बांध दिया।
बृहस्पतिवार रात विकास ने हाय तेरी रूमाला गुलाबी मुखड़ी के भली छाजी रै नाखै कि नथुली.. गीत प्रस्तुत किया तो लोग नाचने लगे। इसके बाद उन्होंने पप्पू कार्की की याद में फागा बार्डरा गीत गाया। इस दौरान उन्होंने जिने मेरा दिल लुटया.., दमा दम मस्त कलंदर.., हो लाल मेरी पत रखियो बला झूले लालण.. और कोई हसीना जब रूठ जाती है तो और भी हसीन हो जाती है की भी प्रस्तुति दी।
इससे पूर्व विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों ने देवीधुरा की बग्वाल, छपेली आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विशिष्ट अतिथि एसएसपी ददन पाल समेत पालिका के सभी सभासद, पंकज भगत, कमल कांडपाल समेत आयोजक मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन गीता भट्ट ने किया।

गायक विकास भारद्वाज।- फोटो : ALMORA

महोत्सव में छपेली नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।- फोटो : ALMORA

महोत्सव में बग्वाल पर आधारित नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।- फोटो : ALMORA