फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jam took two hours for gas

गैस के लिए करबला में दो घंटे जाम

Thu, 10 Dec 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Thu, 10 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Jam took two hours for gas

 धारानौला गैस एजेंसी की अव्यवस्था से क्षेत्र में रसोई गैस वितरण व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को गैस सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक को रोककर करबला में दो घंटे तक जाम लगा दिया।

विज्ञापन


जाम के चलते नौकरी पेशा लोगों, यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यातायात अवरुद्ध हो जाने से कई लोग समय पर अस्पताल भी नहीं पहुंच सके। बाद में एजेंसी कार्मिकों द्वारा सिलेंडर बांटे जाने पर जाम खुल सका। उधर गोविंदपुर क्षेत्र में भी दो माह से गैस की आपूर्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन


बाटलिंग प्लांट से धारानौला गैस एजेंसी के गोदाम में सिलेंडर ले जा रहे ट्रक को बृहस्पतिवार प्रात: करीब 7:30 बजे लोगों ने करबला में रोक लिया। दस बजे तक गैस एजेंसी के कर्मचारियों के नहीं पहुंचने पर लोगों ने 10 बजे करबला-धारानौला मार्ग में सिलेंडर लगा कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाल संजय गर्ब्याल और नायब तहसीलदार प्रयाग दत्त सनवाल भी कार्मिकों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों से जाम खोलने का आग्रह किया। लोग सिलेंडर मिलने के बाद ही जाम खोलने की जिद पर अड़े रहे। करीब 12 बजे गैस एजेंसी के प्रबंधक आरसी पांडे मौके पर पहुंचे और उन्होंने सिलेंडर वितरण शुरू कराया। इसके बाद जाम खुल सका।

इधर गैस एजेंसी के प्रबंधक ने बताया कि शुक्रवार को करबला में गैस बांटने का दिन निर्धारित नहीं है। एक पखवाड़े पहले ही यहां सिलेंडर बांटे गए थे। उन्होंने बताया कि मांग के सापेक्ष सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं होने से कुछ दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन जाम लगा कर निर्धारित स्थलों में सिलेंडर के ट्रक नहीं पहुंच पाने से अव्यवस्था बढ़ रही है।

 उधर गोविंदपुर क्षेत्र में भी दो माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हुई है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों ने बताया कि वह डीएम से भी क्षेत्र में गैस आपूर्ति करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन गैस नहीं पहुंची है।

गैस वितरण की व्यवस्था को पटरी पर लाने को प्रशासन भी उदासीन बना है। आए दिन जाम लगने से यात्रियों को बेवजह परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि शुक्रवार को प्रात: दस बजे उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट करबला मार्ग से होकर गुजरीं।


उन्होंने एजेंसी प्रबंधक को फोन किया और वहां से निकल गई। यदि वह कुछ देर वहां रुक व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास करतीं तो जाम नहीं लगता और लोगों की फजीहत भी नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed