{"_id":"68029ed52ec9b46fe70ebd94","slug":"jam-in-someshwar-tourist-stucks-almora-news-c-232-1-alm1005-126994-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सोमेश्वर में जाम खुलवाने में पुलिस के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सोमेश्वर में जाम खुलवाने में पुलिस के छूटे पसीने
Sat, 19 Apr 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। पर्यटन सीजन में अगर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी जाना है, तो इससे पहले सोमेश्वर में जाम झेलना मजबूरी है। इससे आम यात्रियों के साथ ही पर्यटक भी जूझते हैं। शुक्रवार को जाम खुलवाने में यातायात सुचारु करवाने में लगे पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए।
कौसानी, गरूड़, बागेश्वर, कपकोट, थराली, रानीखेत, द्वाराहाट व हल्द्वानी को हर रोज सैकड़ों वाहनों की आवाजाही सोमेश्वर से होती है। मगर सोमेश्वर बाजार में आए दिन जाम एक बड़ी मुसीबत बन गई है। जाम से हर कोई मुश्किल झेल रहा है, यहां तक कि सोमेश्वर बाजार में पैदल चलने वाले भी परेशानी झेलते हैं।