फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jam in Ranikhet

सीजन शुरू हुआ नहीं कि रानीखेत बाजार में जाम का झाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jam in Ranikhet
रानीखेत नगर में लगा वाहनों का जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है, इसी के साथ नगर की मुख्य बाजार में एक बार फिर से जाम की समस्या शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जाम के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए कई बार पुलिस और प्रशासन द्वारा नियम बनाए जाते हैं, लेकिन इन पर अमल नहीं हो रहा है। व्यापारियों ने जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग उठाई है।
रानीखेत में जाम की समस्या पुरानी नहीं है। हालांकि बीच में व्यवस्था ठीक हो गई थी, लेकिन अब फिर से दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

ऐसे में जाम की समस्या के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सदर बाजार क्षेत्र में दोनों तरफ से रोडवेज के वाहनों का संचालन होता है, इसके अलावा दो पहिया भी चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बड़े वाहन एक दूसरे को आसानी से पास नहीं दे सकते। इस कारण जाम लग जाता है। व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष भगवंत नेगी ने पुलिस से तत्काल जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed