{"_id":"6169cd6114fb07067c66c5e8","slug":"jal-sansthan-workers-on-strike-almora-news-hld441514064","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे जल संस्थान के आउट सोर्स कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे जल संस्थान के आउट सोर्स कर्मी
विज्ञापन
गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरने पर बैठे हड़ताली जल संस्थान के आउट सोर्स कर्मी। (संवाद)
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नियमित नियुक्त देने, मानदेय बढ़ाने समेत लंबित मांगों के लिए जल संस्थान में आउट सोर्स से तैनात श्रमिक दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल से पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। हालांकि जल संस्थान के कर्मचारी और अधिकारी नगर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद कई मोहल्लों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है।
जिले में जल संस्थान में आउट सोर्स से 364 श्रमिक कार्यरत हैं। यह श्रमिक पंप हाउसों, लाइनमैन, चौकीदार, लिपिक का कार्य करते हैं। जिले में पांच नगर क्षेत्र की और 632 ग्रामीण पेयजल योजनाएं हैं। आउट सोर्स श्रमिकों के हड़ताल पर चले जाने से जिले की पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। अल्मोड़ा नगर और आसपास के इलाकों में कोसी नदी से पेयजल की आपूर्ति होती है। जल संस्थान के अधिकारी और नियमित कर्मचारी नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं, अधिकांश ग्रामीण इलाकों में पेयजल योजनाएं आउट सोर्स से तैनात कार्मिकों को जिम्मे है। जिससे ग्रामीण इलाकों में पानी की आपूर्ति पटरी से उतर गई है। लोग आसपास स्थित जल स्रोतों से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं।
गांधी पार्क में दिया धरना
अल्मोड़ा। हड़ताल के दूसरे दिन भी हड़ताली जल संस्थान के आउटसोर्स श्रमिक दशहरे पर गांधी पार्क पर धरने पर बैठे। उन्होंने विभाग में रिक्त पदों पर उन्हें प्राथमिकता से नियमित नियुक्ति देने की मांग उठाई। उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन, महंगाई को देखते हुए मजदूरी 7800 रुपये से बढ़ाकर प्रतिमाह 25 हजार करने आदि की मांग उठाई। वहां पर अध्यक्ष राजेंद्र अधिकारी, महामंत्री महेंद्र मेर, उपाध्यक्ष भूपाल सिंह, सुशील जोशी, गिरजा दुर्गापाल, संतोष सिंह, प्रताप बिष्ट, मोहन पांडे आदि थे।