फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   jal mulya badhane ka virodh

जल मूल्य को हर साल बढ़ाने का किया विरोध

Fri, 08 Jul 2016 12:17 PM IST
almora news
almora news Updated Fri, 08 Jul 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
jal mulya badhane ka virodh
बैठक में मौजूद पूर्व सैनिक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की कचहरी बाजार स्थित जनरल स्व. बीसी जोशी  सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने पूर्व सैनिकों का भवन कर माफ नहीं करने पर रोष जताया। उन्होंने जल मूल्य में हर साल 15 प्रतिशत वृद्धि करने का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि जल मूल्य में हर साल 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी जाती है, लेकिन उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मांग के बावजूद भी पूर्व सैनिकों का भवन कर माफ नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

लीग के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी ने लीग के सभी सदस्यों से एक माह के भीतर सदस्यता का नवीनीकरण करा लेने को कहा है।  उन्होंने नाइन कुमाऊं रेजीमेंट के आठ जुलाई को गोरखा हाल में होने वाले सम्मेलन में सभी पूर्व सैनिकों से भाग लेने का आह्वान किया। 26 जुलाई को कारगिल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सभी पूर्व सैनिकों से कार्यक्रम स्थल में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष पीजी गोस्वामी और संचालन सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष केशव पांडे, उप सचिव सूबेदार आनंद बोरा, कोषाध्यक्ष विनोद गिरी, संरक्षक किशोर जोशी,  कर्नल शशि शेखर जोशी, ललित प्रकाश भट्ट, उप संरक्षक घनानंद जोशी, दीपक कुमार, आनंद बिष्ट, जेजेएस बिष्ट, मोहन अल्मिया, राम सिंह नगरकोटी, जीवन वर्मा,  उम्मेद सिंह, पूरन ऐरी, नंदन कनवाल, मोहन जोशी, हरीश राम, प्रकाश बोरा, नवीन जोशी, राजेंद्र जोशी, एसएस जोशी, पूर्व अध्यक्ष चंदन पवार, महिपाल  मेहता, भगवत सिंह, मदन सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed