{"_id":"5b7071a942c7926deb2c95e7","slug":"jaina-in-henna-and-first-in-the-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंहदी में जया और भाषण में अंकिता रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंहदी में जया और भाषण में अंकिता रही प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 12 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के राइंका देवतोली में मेंहदी रचाए छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन और युवक मंगल दल भंडारीगांव की ओर से अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर पदम सिंह डसीला स्मारक राइंका देवतोली में बच्चों की मेंहदी, भाषण, क्रास कंट्री दौड़ और मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई थी। प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को यहां आयोजित एक कार्यक्रम के तहत पुरस्कृत किया गया।
इसके अंतर्गत हुई मेंहदी प्रतियोगिता में जया धपोला, भावना राठौर और आरती रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय, भाषण में अंकिता रावत, दीपक कुमार और गौरव क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान अर्जित किया। बालिका जूनियर वर्ग की क्रास कंट्री रेस में मंजू, ममता और राखी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। बालक जूनियर वर्ग की दौड़ में सूरज कुमार, पवन और गोकुल, सीनियर बालिका वर्ग में ममता रौतेला, प्रियंका आर्या और पूजा सोनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बालक सीनियर वर्ग की दौड़ में कबीर कुमार, संदीप राम और पवन क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
इस मौके पर सौ प्रश्नों की सामूहिक रूप से मौखिक कराई गई। प्रधानाचार्य गणेश गोस्वामी ने अव्वल प्रतिभागियों को पाठ्य सामग्री और नकद धनराशि पुरस्कार के रुप में भेंट किया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर बताया गया कि प्रतियोगिता संपन्न कराने में हंस फाउंडेशन और जिला पंचायत की ओर से आर्थिक सहयोग दिया गया। प्रतियोगिता संयोजक पंकज डसीला ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। वहां डॉ. अरविंद मिश्रा, डॉ.रामहित प्रजापति, आनंद मेहता, पंकज माजिला, आशीष कुमार, महेश उप्रेती और रमेश भट्ट आदि मौजूद थे।