फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jail accused dies

छात्रवृत्ति घोटाले में अल्मोड़ा जेल में बंद हापुड़ के पूर्व समाज कल्याण अधिकारी की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Jail accused dies
अल्मोड़ा। दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले में जुलाई से अल्मोड़ा जेल में बंद हापुड़ (यूपी) के पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार सक्सेना की मंगलवार सुबह जिला अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। उनका कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि छात्रवृत्ति घोटाले में पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी (हापुड़) राजेश कुमार सक्सेना पुत्र स्व. प्रेम नारायण सक्सेना निवासी विकासनगर अलीगंज लखनऊ (यूपी) ने रानीखेत क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों को मिलाकर कुल 18 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का झांसा दिया था। उनके खिलाफ जिला समाज कल्याण कार्यालय अल्मोड़ा से प्राप्त छात्रवृत्ति (14 लाख 23 हजार 90 रुपये) के फर्जी दस्तावेज तैयार कर आपराधिक षड्यंत्र करने का आरोप था।
विज्ञापन

12 जुलाई को रानीखेत पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह अल्मोड़ा जेल में बंद थे। जेल अधीक्षक एसके सुखीजा ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को राजेश कुमार की तबियत खराब हो गई थी और उन्हें जेल में स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। उसके बाद शनिवार को उनका ब्लड प्रेशर काफी नीचे आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात भर अस्पताल में रखने के बाद सुबह तबियत ठीक होने पर वापस जेल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। इस पर उन्हें जेल कर्मी जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंचनामे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed