फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jageshwar People Stage A Jam

Almora News: जागेश्वर के लोगों ने तीन घंटे तक सड़क पर दिया धरना, कहा हमें राहत दे सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jageshwar People Stage A Jam
लमगड़ा ब्लॉक मुख्यालय में धरने पर बैठे जागेश्वर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीण।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। वाहनों से गैस सिलिंडर न बांटने से नाराज जागेश्वर क्षेत्र के कई गांवों के युवा, बुजुर्ग, महिलाएं व जनप्रतिनिधि बढ़ी संख्या में लमगड़ा ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए घंटों सड़क पर धरना दिया। चेतावनी दी कि जल्द वाहनों से रसोई गैस वितरण नहीं हुआ तो वाहन को लमगड़ा से आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल व पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल के नेतृत्व में जोशीधूरा, बलमा, धूरासंग्रोली, तोली, मेरगांव, रतखान, नाटाडोल, देवली, अनूली, बड्यूड़ा सहित अन्य गांवों के ग्रामीण लमगड़ा ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और धरना देते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीण तीन घंटे से अधिक समय तक सड़क किनारे धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने कहा कि जागेश्वर क्षेत्र के ग्रामीणों को रसोई गैस उपलब्ध न होना दुर्भाग्य की बात है। विधानसभा की लिंक सड़कों में वाहनों से रसोई गैस सिलिंडरों का वितरण न होना सरकार की नाकामी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। कहा वर्ष 2021 में मेरधुरा से सत्यों, पलना से सिलखोड़ा, असोटा, भैसोड़ा, रतखान तक वाहनों से रसोई गैस वितरण शुरू किया गया था। लेकिन 2022 से रसोई गैस के वाहन भेजने बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें ऊंचा किराया देकर 5 से 8 किमी दूर से सिलिंडर भराने पड़ रहे हैं। हालात यह हैं कि डेढ़ गुना अधिक कीमत में सिलिंडर घर पहुंच रहा है। उनके लिए हर माह सिलिंडर भरा पाना मुश्किल हो गया है। मजबूरन वे लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं। इससे सरकार का धुंआ मुक्त रसोई का दावा फेल है।
महाप्रबंधक के आश्वासन के बाद धरने से उठे ग्रामीण
अल्मोड़ा। धरने के दौरान गैस सर्विस के महाप्रंबधक ने पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को एक माह के भीतर ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों से सिलिंडर वितरण का आश्वासन दिया। उचित आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण धरने से उठे। कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो वे फिर से आंदोलन शुरू करेंगे।

ये रहे शामिल
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रावत, पूर्व प्रमुख महेन्द्र मेर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा सतवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदी आर्या, ग्राम प्रधान नीमा सतवाल, सचिन बोरा, पूजा देवी, गीता पाण्डे, मीना डसीला, लाल सिंह मेर, हंसा दत्त तिवारी, पुष्पा आर्या, रेखा देवी, गोपाल चौहान, रमेश मेलकानी, नवीन चन्द्र जोशी, विजय कुमार ललित सतवाल, दिनेश रावत, महिपाल प्रसाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed