फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jageshwar Dham will be a no smoking zone during Shravani fair

Almora News: श्रावणी मेले में जागेश्वर धाम बनेगा नो स्मोकिंग जोन

Thu, 04 Jul 2024 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 04 Jul 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Jageshwar Dham will be a no smoking zone during Shravani fair
अल्मोड़ा। श्रावणी मेले के दौरान प्रसिद्ध जागेश्वर धाम नो स्मोकिंग जोन बनेगा। मेले में प्लास्टिक का प्रयोग भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। यह बात सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने जागेश्वर धाम में आयोजित बैठक में कही।
विज्ञापन



बुधवार को सीडीओ ने जागेश्वर धाम पहुंचकर स्थानीय व्यापारियों और पुजारियों के साथ बैठक कर कहा कि श्रावणी मेले के दौरान जागेश्वर पूर्ण रूप से पॉलीथिन मुक्त रहेगा। जागेश्वर धाम को ईको फ्रेंडली बनाने की पहल शुरू हो चुकी है। मंदिर में प्रसाद के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। श्रद्धालुओं को जूट या कपड़े के थैलों में ही प्रसाद अथवा अन्य सामान देना होगा। प्रतिबंधित पॉलीथिन पर सामान बेचते हुए पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि इस धाम की पवित्रता और महिमा को देखते हुए यहां पर सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान पर सख्ती से पाबंदी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने जागेश्वर में खुले में धूम्रपान करने वालों का चालान करने के पुलिस को निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम एनएस नगन्याल, तहसीलदार बरखा जलाल, मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट, प्रबंधक ज्योत्सना पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट, पूर्व प्रधान हरिमोहन भट्ट, दयाल पांडे, खष्टी भट्ट, तनुज भट्ट, ईओ भरत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed