फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   jageshawara artist good performence

जागेश्वर के कलाकारों की खड़ी होली ने मन मोहा

Tue, 19 Mar 2019 11:29 PM IST
almora Published by: Almora desk Updated Tue, 19 Mar 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
jageshawara artist good performence
शारदा पब्लिक स्कूल में होली महोत्सव में छोलिया नृत्य पेश करते कलाकार। - फोटो : amar ujala

 शारदा पब्लिक स्कूल में आयोजित होली महोत्सव कार्यक्रम में जागेश्वर से पहुंची कलाकारों की टीम ने छोलिया नृत्य, खड़ी होली और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छोलिया नृत्य कार्यक्रम ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया। 

विज्ञापन

जागेश्वर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत खड़ी होली कार्यक्रम के बाद नगर के कई वरिष्ठ होली गायकों ने बैठकी होली गीत प्रस्तुत किए।

वरिष्ठ रंगकर्मी दिनेश जोशी, नवीन बिष्ट, कंचन तिवारी, अमरनाथ भट्ट आदि ने कई आकर्षक होली गीत प्रस्तुत किए। इससे पहले शारदा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शेखर लखचौरा, प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस मौके पर  विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, अशोक पांडे, डॉ. लक्ष्मण, त्रिलोचन जोशी सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे। इधर खजांची मोहल्ला निवासी उद्योग प्रकाश साह के घर पर आयोजित होली में महिलाओं ने कई होली गीत प्रस्तुत किए। उधर भतरौंजखान में डीएनपी 
विज्ञापन


स्कूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग होली गीत और नृत्य प्रस्तुत करके लोगों को भाव विभोर कर दिया। स्कूली बच्चों के अलावा स्थानीय महिलाओं ने भी मेरो रंगीलो देवर घर ए रौ छ.. सहित कई होली गीत प्रस्तुत किए। होली गायन में भागीरथी खुल्बे, बसंती पंत, मीना देवी, भगवती देवी, धर्मा किरौला, पूजा उपाध्याय, कमला पंत आदि ने
विज्ञापन
विज्ञापन

 हिस्सा लिया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed