फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jagannath Rath Yatra in Chaukhutiya

चौखुटिया में निकाली गई जगन्नाथ भगवान की भव्य रथ यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Jagannath Rath Yatra in Chaukhutiya
चौखुटिया में निकाली गई जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भटकोट के प्रयागेश्वर मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलदेव तथा सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में तमाम लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान माहौल कृष्णमय रहा। अगनेरी मंदिर में भंडारे के साथ यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

इस्कान की ओर से आयोजित रथ यात्रा रविवार को भटकोट के प्रयागेश्वर मंदिर से प्रभुनाद ध्वजों के साथ शुरू हुई। यात्रा चांदीखेत तथा चौखुटिया बाजार से होते हुए करीब चार किलोमीटर चलकर अगनेरी मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से आए संत हारमोनियम, मृदंग, करताल, झांज तथा झाली के अलावा घंटा और शंख बजाते चल रहे थे। यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ, बलदेव तथा सुभद्रा का श्रृंगार किया किया इसके बाद 56 भोग लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यंजन तैयार करने में विदुर प्रभु व दीपक प्रभु के साथ ही भटकोट की महिलाओं सरस्वती देवी, हंसी देवी, बसंती रावत, राधा माता दिशा नेगी, सोनू भाई ने सहयोग किया। यात्रा के मुख्य संयोजक संत गोविंद दास रहे।

देश के विभिन्न भागों से पहुंचे संत
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। यात्रा में कलकत्ता से गौर गुरुमनी प्रभु, दामोदर प्रभु, वृंदावन से अभिराम प्रभु, विश्वास प्रभु, सहदेव प्रभु, रोहित प्रभु, करनाल से असीम कृष्ण दास प्रभु, सुनील दास, कुरुक्षेत्र से जय प्रभु, मायापुर से अरविंद प्रभु, अल्मोड़ा से आशुतोष प्रभु आदि संत पहुंचे हैं। बजरंग दल ने मुख्य बाजार में यात्रा में शामिल लोगों के लिए ठंडे की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed