{"_id":"58b5a7b74f1c1b9c18830a2d","slug":"ix-student-charged-with-and-marries","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा नौ की छात्रा से ब्याह करने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा नौ की छात्रा से ब्याह करने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगड़ के गोंडा से आए कुछ लोगों द्वारा पनुवानौला के खोला गांव से गरीब लड़की को ब्याह कर ले जाने की सूचना पर लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप था कि यूपी से आए लोग कम उम्र लड़की को काफी अधिक उम्र के लड़के साथ ब्याह कर ले जा रहे हैं। लोगों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। इधर, पुलिस ने बारात के वाहन को बल्ड्यूटी के पास पकड़ा और थाने ले आए, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया है कि लड़की स्थानीय इंटर कालेज में नवीं की छात्रा है।
विज्ञापन
अलीगड़ के गोंडा से कुछ लोग पनुवानौला के खोला गांव की एक अनुसूचित जाति की लड़की को ब्याह कर ले जा रहे थे। इसी बीच स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई। लोगों का आरोप है कि दूल्हा लड़की की उम्र से कहीं अधिक है और बिचौलियों के माध्यम से शादी कराई जा रही है। इसका लोगों ने विरोध किया। थोड़ी ही देर में वहां हंगामा शुरू हो गया। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। इसी दौरान बारात विदा हुई तो पुलिस ने बारात के इनोवा वाहन को बल्ड्यूटी के पास पकड़ लिया और वाहन समेत दूल्हा-दुल्हन को थाने ले आई। थानाध्यक्ष उत्तम सिंह ने बताया कि तहसीलदार और पटवारी को गांव में दुल्हन की उम्र की जांच के लिए भेजा गया है। लड़की की कम उम्र कम पाई गई तो उक्त लोगों के खिलाफ वैैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसकी शिकायत चाइल्ड हेल्प लाइन में भी कर दी गई है।
विज्ञापन