फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   It was very difficult to say ATM code, 2.96 lakhs removed from the account

एटीएम कोड बताना भारी पड़ा, खाते से निकाले 2.96 लाख

Wed, 15 Mar 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 15 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन

 फोन पर अज्ञात व्यक्ति को अपने एटीएम का नंबर बताना एक महिला को भारी पड़ गया। अज्ञात व्यक्ति ने महिला के खाते से लगभग 2.96 लाख रुपए उड़ा लिए। दूसरे दिन जब महिला को खाते से पैसे निकालने की जानकारी मिली तो महिला के होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 मार्च होली के दिन भेटा गांव की महिला नीमा मेहरा पत्नी स्व. बलवंत सिंह मेहरा के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एक फोन आया। इस दौरान फोन महिला के 14 वर्षीय पुत्र ने उठाया। अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर अपना परिचय बैंक अधिकारी के रूप में दिया।
विज्ञापन


फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने बताया कि इन दिनों एटीएम अपडेट की कार्रवाई चल रही है और आपका एटीएम नंबर अभी तक अपडेट नहीं हुआ है। झांसे में आए पुत्र ने अपनी मां के पीएनबी खाते का एटीएम नंबर फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति को बता दिया। दूसरे दिन जब महिला नीमा मेहरा पीएनबी बैंक में पहुंची तो उन्हें जानकारी मिली कि उनके खाते से लगभग 2.96 लाख रुपए ट्रांसफर हो गए हैं। परेशान महिला ने पुलिस में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि एटीएम कार्ड का कोड बताने पर पिछले एक-दो सालों कई लोगों के खातों से लाखों रुपये निकालने की घटनाएं हो चुकी हैं। बैंक के अधिकारी लोगों से किसी भी व्यक्ति को अपना कोड नहीं बताने को कहते रहे हैं लेकिन अज्ञानता में कई लोग फिर भी झांसे में आकर कोड बता देते हैं। जिससे बार-बार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed