{"_id":"603a9a078ebc3ee95c52c0dd","slug":"it-rained-in-almora-and-bageshwar-almora-news-hld4164169139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा और बागेश्वर में बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा और बागेश्वर में बरसे बदरा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में बारिश से बचने के लिए छाता लेकर निकली युवतियां।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/अल्मोड़ा। जिले में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। शनिवार को सुबह आसमान में घने बादल छाए। जिसके बाद दिन में रुक-रुककर बारिश हुई। इससे तापमान में भी हल्की गिरावट आई।
पिछले कुछ दिनों से जिले में चटक धूप के बीच लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। फरवरी की समाप्ति तक ही अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक जा पहुंचा जिससे गर्मियों का एहसास होने लगा था। इधर शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह कुछ देर बूंदाबांदी होने के बाद दोपहर तक धूप खिली रही। दोपहर बाद फिर हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से कुछ हद तक जंगलों की आग से भी छुटकारा मिला है।
जनवरी से अब तक अल्मोड़ा जिले में औसतन 70 मिमी बारिश होती थी। जबकि इस साल अब तक 41.9 मिमी ही बारिश हुई है। जो सामान्य से 39 प्रतिशत कम है। उधर, बागेश्वर में भी कई दिनों बाद शनिवार सुबह बारिश हुई। दिन भर बादल छाए रहे। तेज हवा का जोर रहा। सुबह करीब पांच बजे से रुक-रुक कर बारिश हुई। सुबह करीब सात बजे तक हल्की बारिश होती रही। बारिश हल्की होने के कारण फसल को किसी प्रकार का लाभ नहीं मिला। जमीन को कुछ नमी अवश्य मिली है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बारिश काफी हल्की होने से उसकी मात्रा रिकॉर्ड नहीं हो पाई।