फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ishta Dev reinstated to seek votes for Ganga: Harish Rawat

ईष्टदेव ने गंगा के लिए वोट मांगने के लिए फिर से खड़ा किया: हरीश रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ishta Dev reinstated to seek votes for Ganga: Harish Rawat
अल्मोड़ा के स्याल्दे में हुई जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने सल्ट विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को प्रचार किया। स्याल्दे में हुई जनसभा में हरीश रावत ने गंगा पंचोली के पक्ष में वोट की अपील की। कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जिस तरह से विकास हुए थे वह अब भी वहीं पर रुके पड़े हैं। उन्होंने पहाड़ के मडुवे, झुगरे, कौड़ि, बकरे, गाय, मेरा पेड़ मेरा धन, गौरा धन योजना, मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ समेत सभी योजनाओं का जिक्र किया। बोले, इन सभी को भाजपा ने ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन

कहा कि इस बीमारी ने उन्हें बुरी तरह झकझोर दिया था। शायद इष्टदेव ने उन्हें गंगा के लिए वोट मांगने के लिए फिर से खड़ा कर दिया। इससे पहले उन्होंने पोखरी और नेवलगांव खुमाड़ में भी सभा को संबोधित किया। रावत ने प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं को देव डांगर के रूप में अवतार लेते हुए कांग्रेस की जीत के लिए एकजुट होकर गंगा पंचोली को आशीर्वाद देने का आह्वान किया। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा को अपने मुख्यमंत्रियों पर ही भरोसा नहीं है। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक करन मेहरा, आदेश चौहान और पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रकाश जोशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या, आर्येंद्र शर्मा, विजय सारस्वत, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, गरिमा दसौनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed