फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Investigation in Pocso Act

Almora News: बाल कल्याण समिति ने नाबालिग के बयान दर्ज किए

Fri, 19 May 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 19 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Investigation in Pocso Act
गरुड़ (बागेश्वर)। नाबालिग से हुए कथित दुष्कर्म के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग को शुक्रवार को बागेश्वर में बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। इस मामले में बाल कल्याण समिति के सदस्य कैलाश बोरा का कहना है कि नाबालिग ने दुष्कर्म होने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन

थाना बैजनाथ क्षेत्र के एक नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म की सूचना सोशल मीडिया में 18 मई को दिनभर चर्चा में रही। एसआई विनीता बिष्ट ने बताया कि नाबालिग का 16 मई को स्वास्थ्य खराब हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी बैजनाथ ले गए जहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय के डाक्टरों ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन

एसआई बिष्ट ने बताया कि इस मामले में मैंने बैजनाथ अस्पताल जाकर डाॅक्टरों से जानकारी ली और इसके बाद शुक्रवार को नाबालिग को बाल कल्याण समिति बागेश्वर ले गई। बाल कल्याण समिति ने नाबालिग के बयान दर्ज किए। एसआई ने बताया कि नाबालिग के डाॅक्टरोंं ने जो टेस्ट कराए उसमें पेट में सूजन, पत्थरी, आंतों में सूजन का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी हिमांशु वर्मा का कहना है कि पीड़ित के बयान बाल कल्याण समिति ने दर्ज किए। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed