फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Intrence Exam For NDA-CDS

देश सेवा का जज्बा लेकर दूर दराज से एनडीए की परीक्षा देने पहुंची बालिकाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Intrence Exam For NDA-CDS
एनडीए की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पहली बार एनडीए की परीक्षा में बालिकाओं को शामिल होने के मौका मिलने के बाद बालिकाओं में खासा उत्साह है। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के मुख्यालय में पहली बार एनडीए और सीडीएस परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए थे। खासा उत्साह एनडीए की परीक्षा को लेकर था। बालिकाएं उत्साहित थी, वार्ता में दूर दराज की बालिकाओं ने कहा कि देश सेवा से बड़ा दूसरा कोई बड़ा धर्म नहीं है। मौका मिला तो दुश्मनों के दांत खट्टा करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। कहा कि तैयारी के लिए केवल एक माह का समय मिला, फिर भी पेपर अच्छा हुआ।
विज्ञापन

पहली बार आयोजित हुई एनडीए और सीडीएस की परीक्षा के लिए खासी संख्या में छात्र छात्राएं पहुंचे थे। खासा उत्साह बालिकाओं में दिखा, क्योंकि बालिकाओं को इस परीक्षा में पहली बार शामिल होने का अवसर मिला था। एनडीए की परीक्षा देने के लिए बागेश्वर जिले के सुदूरवर्ती कांडा से पहुंची दिव्या माजिला ने कहा कि अब सेना में भी बालिकाओं को अधिकारी बनने का मौका मिल रहा है, यह अच्छी बात है, यदि अफसर बनीं तो देशा सेवा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि तैयारी का मौका कम था, फिर भी पेपर ठीक हुआ है।
विज्ञापन

भीमताल से पहुंची संजना किरौला ने कहा कि अब बालिकाओं को भी बालकों की तर्ज पर बराबरी का मौका मिल रहा है। इसका लाभ बालिका उत्थान के लिए मिलेगा। एक माह पूर्व ही पता चला तो तैयारियों में जुट गए थे, पेपर तो अच्छा आया था, आगे देखते हैं। कालाढुंगी छोटी हल्द्वानी से पहुंची कंचन बिष्ट भी पहली बार एनडीए परीक्षा देने से काफी उत्साहित नजर आई। उन्होंने कहा कि पहली बार मौका मिला है। बेटियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। इससे वह काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। एनडीए में कुल पंजीकृत 479 में से 290 तथा सीडीएस में 567 में से 318 अभ्यर्थी प्रवेश प्रवेश में सम्मलित हुए। जबकि दोनों में 438 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीडीएस की प्रवेश परीक्षा के लिए नगर के रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज केंद्र में पंजीकृत कुल 288 में से 171 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि नेशनल इंटर कॉलेज केंद्र में 279 में से 147 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों केंद्रों में कुल 249 परीक्षा अनुपस्थित रहे। एनडीए की प्रवेश परीक्षा के लिए पीजी कॉलेज व आर्मी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पीजी कॉलेज में पंजीकृत 287 में से 179 परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। आर्मी स्कूल में 192 में से कुल 111 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। दोनों केंद्रों में 189 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed