फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Insurance policy sold by giving wrong information

Almora News: गलत जानकारी देकर बेच दी बीमा पॉलिसी

Sat, 13 May 2023 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 13 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Insurance policy sold by giving wrong information
अल्मोड़ा। पीएनबी मैटलाइफ की बीमा पॉलिसी गलत जानकारी देकर बेचने पर जिला उपभोक्ता प्रतितोष विवाद आयोग ने बीमा कंपनी को किस्त की पूरी धनराशि और 10 हजार रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय चुकाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आयोग के अनुसार तल्ला दन्या धारानौला निवासी कमल कुमार ने 20 सितंबर 2022 को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में शिकायत दर्ज कराई। उसके मुताबिक पीएनबी मैटलाइफ ने उन्हें गलत जानकारी देकर बीमा पॉलिसी बेची। इसमें हर माह अगले 10 वर्षों तक पांच हजार रुपये किस्त जमा कर अगले 10 वर्ष में 39 लाख 50 हजार रुपये मिलने की बात कही। उसने 5103 रुपये की प्रथम किस्त अपने खाते से जमा की। दूसरी किस्त के 2380 और 2722 रुपये उसके खाते से अलग-अलग बार बीमा कंपनी ने खुद काट लिए। जब उसके पास बांड आया तो पता चला कि पॉलिसी दो भागों में विभाजित है। उसमें 20 साल बाद मिलने वाली धनराशि का जिक्र नहीं है। तब उन्होंने निरस्त करने की मांग पर बीमा कंपनी ने इससे किनारा कर लिया। बाकायदा उसे इसकी औपचारिकता के लिए देहरादून जाने की बात कही गई। जब उन्होंने आईआरडीए से संपर्क किया तो उसे गलत पॉलिसी बेचने का पता चला। तब से यह मामला आयोग में चल रहा था। शुक्रवार को फैसला आया। आयोग के अध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला, सदस्य सुरेश चंद्र कांडपाल, विद्या बिष्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद बीमा कंपनी को किस्त के 10205, मानसिक क्षतिपूर्ति के पांच हजार और वाद व्यय के पांच हजार रुपये अदा करने के आदेश जारी किए हैं। यदि एक माह के भीतर इस धनराशि का भुगतान नहीं किया गया तो बीमा कंपनी को उसे छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से भुगतान करना होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed