{"_id":"6a3eb8f1c76674e7d4098443","slug":"instructions-to-conduct-trade-board-elections-by-the-end-of-july-almora-news-c-232-1-alm1019-145297-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: व्यापार मंडल चुनाव जुलाई अंत तक कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: व्यापार मंडल चुनाव जुलाई अंत तक कराने के निर्देश
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा की अध्यक्षता में शिव मंदिर धर्मशाला स्थित पुस्तकालय कक्ष में बैठक हुई। इसमें रानीखेत व्यापार मंडल के स्थगित चुनाव प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया जुलाई के अंत तक पूरी कराई जाए।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों तथा संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने के कारण प्रदेश कार्यकारिणी ने तीन पूर्व पदाधिकारियों को चुनाव लड़ने से वंचित करने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक पंत से आरोप-प्रत्यारोप के बीच शपथ पत्र लेने के भी निर्देश दिए गए।
साथ ही चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों के लिए शपथपत्र देना अनिवार्य किया गया है जिसमें यह उल्लेख होगा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान या बाद में किसी भी विवाद को लेकर न्यायालय की शरण नहीं ली जाएगी। यदि कोई प्रत्याशी ऐसा करता है तो उसकी सदस्यता तत्काल समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में मंडल प्रभारी मनोज अरोड़ा, जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, जगदीश अग्रवाल, कुलदीप कुमार, अतुल अग्रवाल, प्रताप सिंह मेहरा, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, हेम भगत आदि थे।
नई चुनाव समिति गठित, भगवंत नेगी बने मुख्य चुनाव अधिकारी
व्यापार मंडल चुनाव में धांधली के आरोपों के बाद स्थगित हुई चुनाव प्रक्रिया को दोबारा पटरी पर लाने के लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने चुनाव संचालन समिति का पुनर्गठन कर दिया है। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष भगवंत नेगी को मुख्य चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा कई वरिष्ठ व्यापारियों को भी चुनाव संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।