फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Instructions for accelerating the construction of Medical College

मेडिकल काॅलेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

Sat, 14 Apr 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। 
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।  Updated Sat, 14 Apr 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Instructions for accelerating the construction of Medical College
अल्मोड़ा मेडिकल कालेज का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री - फोटो : amar ujala

जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पांडेखोला में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करके निर्माण कार्यों का जायजा लिया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सरकार ने बजट में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 72 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। जबकि पूर्व में मंजूर 10 करोड़ की धनराशि को जारी कर दिया गया है। इससे अब कार्य में तेजी आ रही है।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान के प्रयासों से यह धनराशि स्वीकृत हो पाई है। उन्होंने दूरभाष पर महाप्रबंधक राजकीय निर्माण निगम से बात की और मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम को समय-समय पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों की समीक्षा करने को भी कहा। विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने बताया कि अंतरराज्यीय बस अड्डे के लिए भी धनराशि शीघ्र ही अवमुक्त कराई जाएगी। इस अवसर पर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य चंद्र शेखर भट्ट, डीएम इवा आशीष, सीडीओ मयूर दीक्षित, सीएमओ डॉ. निशा पांडे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed