फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Inspection of the road of the old age home under construction

Almora News: निर्माणाधीन वृद्धाश्रम की सड़क का किया निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Inspection of the road of the old age home under construction
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने खत्याड़ी क्षेत्र में निर्माणाधीन वृद्धाश्रम के लिए संपर्क सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और निर्माण संबंधी समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन सड़क की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने सड़क की स्थिति की जांच करते हुए निर्देश दिए कि जहां-जहां सड़क कटान के बाद भूस्खलन की संभावना नजर आ रही है उसकी जांच की जाए। उन्होंने सड़क को सुरक्षित, स्थिर व सुगम आवागमन योग्य बनाने के लिए रिटेनिंग वॉल, ड्रेनेज व्यवस्था, ढलान व अन्य तकनीकी पहलुओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed