फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Inscription recounting the temple's history in need of repair.

Almora News: मंदिर के इतिहास से रूबरू कराने वाले शिलालेख को मरम्मत की दरकार

Fri, 02 Oct 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 02 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Inscription recounting the temple's history in need of repair.
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी की पहाड़ियों के बीच स्थित कसार देवी मंदिर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। शांत वातावरण, प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक आस्था के लिए प्रसिद्ध इस मंदिर में हर वर्ष देश-विदेश से सैकड़ों पर्यटक पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां देवी मां साक्षात अवतरित हुई थीं। मंदिर क्षेत्र को लेकर चुंबकीय शक्तियों से जुड़ी मान्यताएं भी पर्यटकों के आकर्षण का कारण बनी रहती हैं। लेकिन लंबे समय से मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थापित जर्जर शिलालेख पर्यटन विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। विभाग की अनदेखी के चलते शिलालेख कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है। हालत ये है कि शिलालेख पर लगी टायल्स भी उखड़ने लगी है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के बीच मंदिर की छवि धूमिल हो रही है। पर्यटक शिलालेख के जरिए ही मंदिर के इतिहास के बारे में जानते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कसार देवी ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल की पहचान विदेशों तक है। ऐसे में जर्जर शिलालेख को जल्द दुरुस्त किया जाना जरूरी है। मंदिर में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए लोगों ने जल्द शिलालेख की मरम्मत कर परिसर के सुंदरीकरण की मांग उठाई है। ताकि पर्यटन कारोबार को गति मिल सके। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक प्रदीप कुमार गौतम ने बताया कि शिलालेख करीब दस वर्ष पुराना है। इससे शिलालेख कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है। जल्द शिलालेख के सुधारीकरण के प्रयास किए जाएंगे। ताकि इसका संरक्षण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed