फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Indo-US maneuvers today, preparations complete

भारत-अमेरिका युद्धाभ्यास आज से, तैयारियां पूरी

Tue, 13 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत, अल्मोड़ा Updated Tue, 13 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Indo-US maneuvers today, preparations complete
रानीखेत का लुफ्त उठाते अमेरीकी सैनिक - फोटो : अमर उजाला

आतंकवाद और विद्रोही गतिविधियों को कुचलने के लिए भारत-अमेरिका के बीच  संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास 14 सितंबर को यहां चौबटिया छावनी में शुरू होगा। इसके लिए अमेरिकी सेना यहां पहुंच गई है।  इस युद्धाभ्यास के माध्यम से जहां दोनों देशों के बीच रक्षा समन्वय स्थापित करने के प्रयास होंगे, वहीं युद्ध संबंधी तकनीकें भी साझा होंगी।

विज्ञापन


इधर, अमेरीकी सेना के कई जवानों ने चौबटिया और रानीखेत क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया और बाजारों से खरीददारी भी की।सेना के मध्य कमान मुख्यालय की ओर से आयोजित यह युद्धाभ्यास 27 सितंबर तक चलेगा। युद्धाभ्यास के दौरान अमेरिकी और भारतीय सेनाएं पर्वतीय जटिल परिस्थितियों में काउंटर इंसर्जेंसी (विद्रोह) एवं आतंकवाद से पार पाने के लिए युद्धाभ्यास करेंगी। इसमें दोनों देशों के साढ़े चार सौ सैनिक भाग लेंगे। इसके लिए अमेरिकी सैनिक यहां पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को अमेरिकी सैनिकों ने रानीखेत और चौबटिया क्षेत्र में भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाया। बाजार में खरीददारी भी की। सैन्य सूत्रों के अनुसार युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियां एक दूसरे की संगठनात्मक, हथियारों एवं सैन्य उपकरणों की जानकारी हासिल करेंगी युद्धाभ्यास के समापन पर  आतंकवाद के विरुद्ध संयुक्त ऑपरेशन का प्रदर्शन किया जाएगा। युद्धाभ्यास के तहत ब्रिगेड मुख्यालय स्तरीय कमान पोस्ट अभ्यास, फील्ड ट्रेनिंग के साथ-साथ दोनों के सैन्य विषेशज्ञों द्वारा आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed