{"_id":"6096eeff94a0f5eadaebc77e4b7ce34c","slug":"indo-pak-match-excitement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक मैच को लेकर रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक मैच को लेकर रोमांच
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चौक बाजार में हुए कार्यक्रम में क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम की जीत के लिए खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि क्रिकेट के 11वें महाकुंभ में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करेगी।
खेल प्रेमियों ने विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 के विश्व कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था।
इस बार में भारतीय टीम खेल प्रेमियों की उम्मीद पर खरी उतरेगी। उन्होंने भारत और पाकिस्तानी टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए भी टीम इंडिया को गुडलक बोलकर शुभकामना दी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन ने कहा कि वर्ष 2011 में हुए विश्व कप में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर विश्व कप जीता था। उम्मीद है कि भारतीय टीम इस बार भी विश्व कप पर कब्जा करेगी। इस मौके पर अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक पीसी तिवारी ने प्रतीक के तौर पर रखी गई वर्ल्ड कप ट्राफी का अनावरण किया।
विज्ञापन
बच्चों ने भी भारतीय टीम को अपनी शुभकामनाएं दी और चक दे इंडिया की धुन पर नृत्य किया। कार्यक्रम में गिरीश धवन, संजीव अग्रवाल, मनोज सनवाल, सुरेश कुमार, आरके बोहरा, दीप चंद्र भट्ट, तारा दत्त गुरुरानी, श्याम लाल साह, रामअवतार, शोलन खान, देवकी नंदन उपाध्याय, विजय रावत, विक्की बिष्ट, हेम चंद्र पांडे, नीरज रावत, नरेंद्र कनवाल, अशोक सहगल, टैनी वर्मा, विनोद कुमार पटवा, ओमप्रकाश बोहरा, ज्योति कपूर, दीपक कपूर, हेमंत रावत, दीप सिंह डांगी आदि मौजूद थे।
फोटो-
- अल्मोड़ा के चौक बाजार में विश्व कप के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते क्रिकेट प्रेमी। 14एएएलएम3पी