फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Indian junior badminton team selected Sneha

भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम में स्नेहा का चयन

Tue, 06 Oct 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Tue, 06 Oct 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन

 आगामी 12 से 14 अक्तूबर तक मिलान (इटली) में होने जा रही मिलान जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में नगर की बैडमिंटन खिलाड़ी स्नेहा रजवार देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन


स्नेहा का चयन भारतीय जूनियर टीम में हुआ है। वह अल्मोड़ा से आठ अक्तूबर को मिलान को रवाना होगी।  बैडमिंटन परिवार के तत्वावधान में यहां एक होटल में हुए कार्यक्रम में साथी खिलाड़ियों और  कोच ने स्नेहा का शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में गत दिनों पिथौरागढ़ में हुई जूनियर बैडमिंटन स्टेट चैंपियनशिप में आठ स्वर्ण, पांच रजत, सात कांस्य पदक जीतनते वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ध्रुव रावत ने अंडर-15, अंडर-17 एकल, डबल्स में चार स्वर्ण पदक, उन्नति बिष्ट ने अंडर-15, 17 के  एकल, युगल में चार स्वर्ण पदक, स्नेहा रजवार ने अंडर-15 डबल्स में स्वर्ण पदक, चयनित जोशी ने अंडर-15 में स्वर्ण पदक, अक्षिता भंडारी ने अंडर-17 डबल्स में स्वर्ण पदक, चयनित जोशी, स्नेहा रजवार ने अंडर-15 एकल में रजत पदक, अक्षिता ने अंडर-17 एकल में रजत पदक, तुषार भंडारी ने अंडर-15 डबल्स में रजत पदक, प्रियंका कनवाल ने अंडर-17 में युगल में रजक पदक, अंडर-15 में शिवम मेहता, उत्कर्ष गुप्ता, अवंतिका पांडे, अनुपमा उपाध्याय ने कांस्य पदक प्राप्त किया।


 मुख्य अतिथि एसडीएम भनोली अनिल चन्याल ने खिलाड़ियों से खेलों में राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शेखर लखचौरा, कर्नल बीबी अरोरा, प्रशांत जोशी, सभासद हेम तिवारी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, डॉ. सुरेश पांडे, डॉ. मनीषा पांडे, गोकुल मेहता, नंदन रावत, अमरनाथ रजवार, प्रकाश पांडे, विजयप्रताप सिंह, हरीश अधिकारी, दीनदयाल पांगती, निर्मला सेन, बैडमिंटन कोच डीके सेन, ममता रावत, सरिता बिष्ट, डॉ. संगीता गढ़िया, रेनू मेहता, विमला रजवार, नवीन उपाध्याय,  रामअवतार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed