फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   India will become self-reliant with Swadeshi sentiments, Swadeshi thoughts and Swadeshi goods: Parihar

भाव स्वदेशी, विचार स्वदेशी, वस्तु स्वदेशी से आत्मनिर्भर बनेगा भारत : परिहार

Sun, 12 Oct 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 12 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
India will become self-reliant with Swadeshi sentiments, Swadeshi thoughts and Swadeshi goods: Parihar
बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि भाव स्वदेशी, विचार स्वदेवी, वस्तु स्वदेशी अपनाने से ही देश को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। बताया कि स्वदेशी के भाव को लेकर पार्टी विधानसभा स्तर पर जनजागरण अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को लोकल फॉर वोकल और लोकल फॉर ग्लोबल के बारे में जागरूक करेंगे। प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए परिहार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर को पूरे भारत में आत्मनिर्भर अभियान शुरू किया था। 25 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत मंडल, जिला स्तर की कार्यशालाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

अब भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा स्तर पर युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन आदि कार्यक्रम किए जाएंगे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विजन 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करने में स्वदेशी की भावना मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वदेशी की भावना हर नागरिक में जगाने के लिए कार्यकर्ता जनता को जागरूक करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या, जिला महामंत्री संजय परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed