{"_id":"64ee346fdccafe1a3f0bbe96","slug":"increase-in-shopping-on-raksha-bandhan-brightens-the-market-almora-news-c-232-1-alm1001-2373-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रक्षा बंधन पर खरीदारी बढ़ने से बाजार में रौनक, दुकानदारों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रक्षा बंधन पर खरीदारी बढ़ने से बाजार में रौनक, दुकानदारों के चेहरे खिले
Tue, 29 Aug 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रक्षा बंधन पर्व के चलते नगर का बाजार गुलजार है। खरीदारी करने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। राखी की दुकानों से लेकर कपड़ा, सराफा और गिफ्ट आइटम की दुकानों में खरीदारों की भीड़ है।
राखियों में इस बार नाम वाली राखी अधिक पंसद की जा रही हैं। इन राखियों को बहनें अपने बजट के हिसाब से बुक करा रही हैं। बहनें अपने भाइयों की नाम लिखी राखी ले रही हैं। वहीं राखी, कपड़ा, गिफ्ट आइटम, मिठाइयां और चांदी की खरीद बाजार में चमक बिखेर रही है।
गिफ्ट आइटम
सेलिब्रेशन गिफ्ट की मांग बढ़ी है। कई कंपनियों ने अपने ब्रांडेड गिफ्ट पैक बाजार में उतारे हैं। चॉकलेट से लेकर मोबाइल, टेडी आदि की खूब खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
कपड़ा बाजार
कपड़ा बाजार में कुर्ती, सलवार सूट, साड़ियां खरीदने के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं। युवा भी जींस शर्ट के अलावा अन्य कपड़े खरीद रहे हैं। कपड़ा व्यापारियों ने बताया कि इस बार कारोबार अच्छा हो रहा है।
मिठाई
मिठाई की दुकानों में सुबह से ही भीड़ लग जा रही है। मावा, बेसन, ड्रायफ्रूट और बंगाली मिठाइयों की अलग-अलग वैराइटी है। इससे मिठाई विक्रेता को राखी तक कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। संवाद
छात्राओं ने बनाई सुंदर राखियां
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। एमडी तिवारी इंटर काॅलेज दैरी में मंगलवार को राखी बनाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक राखियां बनाई गईं। प्रधानाचार्य नवीन मैनाली ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। यहां गिरीश चन्द्र , एलएम पांडे ,ज्योति, चन्द्रकला चौधरी, गीता, कोमल, हरीश रावत आदि मौजूद रहे । संवाद