{"_id":"58ab20e34f1c1b9954b23591","slug":"in-the-party-guests-tasted-local-cuisine","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीतिभोज में अतिथियों ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रीतिभोज में अतिथियों ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
नितेंद्र और उसकी पत्नी को आर्शीवाद देते माता पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओलंपियन एवं 6 कुमाऊं के फौजी नितेंद्र रावत के प्रीतिभोज में अतिथियों ने स्थानीय लजीज व्यंजनों का भरपूर स्वाद लिया। अतिथियों और उसके गांव के लोगों ने उसके घर के सामने बने पांडाल में नव दंपति को शुभकामना दी। सीएम हरीश रावत नितेंद्र के पिता हरीश रावत को फोन पर शुभकामनाएं दी। कहा कि वह रावत से मिलने जल्दी गरुड़ आएंगे। नितेंद्र और उसकी दुल्हन के साथ अतिथियों और नितेंद्र के पैत्रक गांव अणां के ग्रामीणों ने फोटो खिंचवाया।
ओलंपियन नितेंद्र की बारात उसके ससुराल माल्दे से अपराह्न 12 बजे कुमाऊं छोलिया नृत्य , कुमाऊंनी वाद्य यंत्रों और ध्वजाओं के साथ टानीखेत कस्बे में बने नितेंद्र के नव निर्मित घर पहुंची। कुल पुरोहित ललित कांडपाल निवासी कांटली ने विधि विधान के साथ विवाह की रस्में पूरी करायी। पिथौरागढ़ से आये छोलियारों ने रावत के घर पर आकर्षक छोलिया नृत्य का प्रदर्शन कर अतिथियों का उत्साहवर्धन किया।
छोलिया नृत्य में धावक के पिता हरीश रावत, चाचा नंदन सिंह रावत, नितेंद्र का बचपन के दोस्त गोविंद रावत, उसके ताऊ लक्ष्मण सिंह रावत, भाई आनंद रावत, किशन सिंह रावत , उसकी मां रमा रावत, अणां गांव के सामाजिक कार्यकर्ता दौलत सिंह किरमोलिया, पूर्व सरपंच मधन सिंह रावत, ताऊ भूपाल सिंह रावत जमकर थिरके।
विज्ञापन
प्रीति भोज कार्यक्रम के दौरान कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, अणां के जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, बागेश्वर की प्रमुख रेखा खेतवाल ,अणां के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद बिष्ट, भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह रावत, मेलाडुंगरी के प्रधान बलवंत भंडारी, हेम रावत, अणां की प्रधान मीना ने नव दंपति को शुभकामनाएं दी।
नैनीताल के सांसद एवं पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने फोन पर नव दंपति को शुभकामनाएं दी।
ओलंपियन नितेंद्र रावत के पिता हरीश रावत ने बताया कि एक दो दिन बाद नितेंद्र और दीप्ति अपने ईष्ट देव के मंदिर में पूजा अर्चना करने अपने पैत्रक गांव अणां जाएंगे। नितेंद्र ने बताया कि कुछ दिन बाद वह अपनी पत्नी दीप्ति के साथ घूमने जाएंगे।