फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In the district so far accumulated 170 million ol notes

जिले में अब तक जमा हुए 170 करोड़ के पुराने नोट

Wed, 30 Nov 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Wed, 30 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
 अल्मोड़ा जिले में अब तक हजार और पांच सौ के पुराने 170 करोड़ रुपए के नोट जमा हो चुके हैं। आरबीआई के निर्देश पर जिले के राष्ट्रीयकृत और अन्य बैंकों और डाकघरों में जमा हजार और पांच सौ के नोट अब एसबीआई के पास जमा किए जा रहे हैं। जिससे एसबीआई में काम का लोड काफी बढ़ गया है। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। एसबीआई जमा हुए नोटों को कुछ दिनों बाद ट्रक में लादकर आरबीआई भेजेगा। 
विज्ञापन



आठ नवंबर को हजार और पांच सौ के पुराने नोट बंद होने के बाद से जिले में एसबीआई की 39 शाखाओं अन्य बैंकों की 106 शाखाओं में हजार और पांच सौ रुपए के नोट जमा करने का काम शुरू हुआ। एसबीआई के रीजनल मैनेजर महेश बर्थवाल ने बताया कि अब तक एसबीआई के पास करीब 170 करोड़ रुपये के हजार और पांच सौ के नोट जमा हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि आरबीआई के निर्देशों के बाद अब अन्य बैंक शाखाओं में एकत्र हजार और पांच सौ के नोट भी एसबीआई में ही जमा किए जा रहे हैं। यह काम भी शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन



जिले में एसबीआई को छोड़कर राष्ट्रीयकृत और अन्य बैंकों की कुल 106 शाखाएं हैं। इन बैंक शाखाओं में जमा नोट भी एसबीआई के पास ही लाए जा रहे हैं। यह सारे नोट गिनकर लिए जाते हैं। जिससे बैंक का काम काफी बढ़ गया है। काम की अधिकता को देखते हुए कुछ रिटायर कर्मचारियों को भी इन दिनों काम पर लिया गया है। श्री बर्थवाल ने बताया कि सभी बैंकों से नोट जमा हो जाने के बाद भविष्य में उन्हें ट्रकों में लादकर कानपुर भेजा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed