{"_id":"9b841fa672edd8e5a2681f5b41857bcb","slug":"in-private-hospital-committee-formed-by-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल मामले में डीएम ने बनाई कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल मामले में डीएम ने बनाई कमेटी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
एक निजी अस्पताल की डाक्टर द्वारा गर्भवती महिला और शिशु के उपचार में कथित लापरवाही और सही जानकारी नहीं देने के प्रकरण की जांच को जिलाधिकारी सविन बंसल ने कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि लमगड़ा ब्लॉक के मेरधूरा निवासी राजेंद्र सिंह मेर ने स्त्री रोग विशेषज्ञ पर उनकी गर्भवती पत्नी के उपचार में लापरवाही बरतने, असावधानी बरतने आदि को लेकर शिकायती पत्र दिया था।
विज्ञापन
इस मामले की जांच को एसडीएम अल्मोड़ा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. केसी भट्ट और श्रम प्रवर्तन अधिकारी सदस्य होंगे।
विज्ञापन
