फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In a few days Kpdkhan path disturbed Hotmics

कुछ ही दिन में कपड़खान मार्ग का हॉटमिक्स उखड़ा

Thu, 10 Sep 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा। Updated Thu, 10 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन

एनटीडी-कपड़खान सड़क में गत माह किया गया हॉटमिक्स उखड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने सड़क के डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग उठाई है और आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


एनटीडी-कसारदेवी-कपड़खान सड़क 10.38 किमी लंबी है। यह सड़क लंबे समय से बदहाल बनी हुई थी। पिछले दिनों लोनिवि आपदा खंड ने सड़क के कुछ हिस्से में डामर शुरू किया, लेकिन एक माह बाद ही सड़क का डामर उखड़ने लगा है। भाजपा ने सड़क के डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने आरोप लगाया है कि  सड़क में एनटीडी से एक किमी और कपड़खान से 1.38 किमी हिस्से में डामर नहीं किया जा रहा है। मात्र आठ किमी हिस्से में ही हॉटमिक्स किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पिछले दिनों किया गया डामर भी कई स्थानों पर उखड़ गया है। उन्होंने धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा है कि हॉटमिक्स कार्य में मानकों का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।


भाजपा ने कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराने, सड़क के पूरे हिस्से में डामर करने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो जनता को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed