फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Illegal Timbar and Two Truck Seized

सल्ट के बेसरबगड़ में अवैध लकड़ी ले जाते पकड़े गए दो ट्रक व ट्रैक्टर सीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Illegal Timbar and Two Truck Seized
सल्ट के बेसरबगड़ में अवैध लकड़ी के साथ पकड़े गए ट्रक। संवाद - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। वन विभाग की टीम ने सल्ट ब्लाक के बेसरबगड़ मोटर मार्ग में चीड़ के अवैध गिल्टे लदे दो ट्रक पकड़े हैं। टीम को देख चालक ट्रक छोड़ भाग गए। मौके पर बिना नंबर का ट्रैक्टर भी पहुंचा था। मामले में तीनों वाहनों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जौरासी के रेंजर विक्रम सिंह कैड़ा ने बताया कि टीम ने जैनल-मानिला मोटर मार्ग के सकनड़ा बैंड से अंदर जाने वाली बेसरबगड़ सड़क पर गश्त की। यहां पर एक नंबर वाला ट्रक और एक बिना नंबर का ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। वन विभाग की टीम के रोकने के इशारे पर चालक वाहनों को छोड़ भाग गए। ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक में 108 नग चीड़ गोल प्रकाष्ठ पाया गया। टीम ट्रक की जांच कर रही थी कि उसी दिशा से एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। उक्त चालक भी टीम को देखकर भाग गया। उसमें भी चीड़ गोल प्रकाष्ठ 62 नग पाए गए। दोनों ट्रकों को मौके से लाकर मासी लीसा डिपो में खड़ा किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed